टेक्नीकल और फंडामेंटल का सम्पूर्ण हिंदी प्रशिक्षण
ट्रेंड रिवर्सल, बुलिश ट्रेंड, बैअरिश ट्रेंड, बॉटम, सपोर्ट, रसीस्टांस या फिर अपट्रेंड और डाउनट्रेंड ये कुछ शब्द है जो आपने अक्सर अपने ब्रोकर , डीलर और एक्सपर्ट्स को कहते हुवे सुना होगा और ये सामान्य शब्द होने के कारण आप इनका अर्थ भी जानते होंगे | पर तब क्या जब आप कुछ न सिर्फ जटिल शब्द सुनते है साथ ही वह शब्द जिस प्रक्रिया से जुड़ा होता है वह भी नहीं समझ पाते ?
उदहारण के तौर पर इनवर्टेड हैमर, हेड एंड शोल्डर, डेड कैट बाउंस, सायमेट्रिकल ट्रायंगल, MOM, IIP और फ्लैग या पेनंट फोर्मेशन इन शब्दों को आपने जरुर सुना होगा पर आप इन शब्दों का अर्थ या फिर ये शब्द किस सन्दर्भ में कहे गए है इसके बारे में आप शायद कुछ नहीं जानते |
शायद आप यह सोच रहे होंगे की यह एक सामान्य से परिस्थिति है , और शेयर मार्केट से जुड़े हर शब्द और उसके अर्थ को जानने में न जाने कितना वक्त लग जाएगा | और समझ भी लूँगा तो ऐसे कितना फर्क पड़ने वाला है | या फिर सोच रहे होंगे की इस सिखने की प्रक्रिया में लगने वाले वक्त में मै कुछ पैसे बना लूँगा या बहोत आमिर हो जाऊंगा | या फिर "पढाई में समय गंवाए बिना भी ट्रेडिंग से मुनाफा कमाना आता है" ऐसे सोच रहे होंगे |
याद रहे "अगर आप शेयर मार्केट में पैसे कमाने का सटीक तरीका नहीं जानते, तो आप कुछ नहीं जानते" | जी हाँ, मै नहीं कह रहा की फंडामेंटल अनालिसिस का तरीका या टेक्नीकल अनालिसिस का वह क्षेत्र विश्लेषण का है | वह विश्लेषण करने के प्रकार है जो आपको तय करना है की कौनसा तरीका आपके लिए बेहतर है | मै इसमें इस बात की मदद कर सकता हूँ की कौनसा तरीका लोकप्रिय और जादा सफल है | अगर कोई फंडामेंटल की या टेक्नीकल की साडी बातें मुह याद भी कर लें और उसके पास ट्रेडिंग करने का सही तरीका न हो तो वह भी कुछ नहीं जानता | हम अक्सर देखते है की छोटे बच्चे किसी वीडियो गेम को खेलने के उत्साह में गेम खेलना का तरीका भी नहीं पढते और जब तक वे तरीका न पढ़ लें सही तरह से खेल नहीं सकते |
"ट्रेडनीती" न सिर्फ आपको उन जटिल शब्दों के अर्थ समझाती है साथ ही यह भी समझाती है की विश्लेषण से मिले नतीजों से उत्तम मुनाफा लेने का शानदार तरीका क्या है | यह आपको मालुम होगा की किसी शब्द का किसी प्रक्रिया से क्या ताल्लुक है और वह प्रक्रिया क्या है | जब तक आप भली भान्ति यह नहीं जानते की आप क्या पढ़ रहे है आप उस जानकारी का सही उपयोग भी नहीं कर सकते | ट्रेडनीती के द्वारा आप सही जानकारी पा सकते है और उनका अपने ट्रेडिंग में उपयोग करके एक सफल ट्रेडर बन सकते है | अपने मेहनत की कमाई को "तिकडम ट्रेडिंग" के भरोसे मत लगाइए | इस कमाई को पूरी जानकारी और समझदारी के साथ कम जोखिम में सही मुनाफा लेने में लगाइए |
Comments
Post a Comment