Posts

Showing posts with the label Money

क्या है ट्रेडनीती ?

Image
Tradeniti Hindi book Cover Images Tradeniti a hindi book on stock market and share market .. यह विश्व की सर्वप्रथम और एकमात्र ऐसी हिंदी किताब है जो एक आम निवेशक को प्रोफेशनल ट्रेडर बनने के लिए आवश्यक सभी जानकारियों को एकत्रीत रूप से किताब के रूप में प्रस्तुत करती है | अगर आपका सवाल है "कैसे बने सफल एवं प्रोफेशनल ट्रेडर जो मार्केट से बेहतरीन मुनाफा कमाता है" तो इसी सवाल का जवाब पूरी विस्तीर्णता से देने का प्रयास इस किताब में किया गया है | न सिर्फ जानकारी बल्कि उस जानकारी को कब और किन हालात में इस्तेमाल करना चाहिए और इस्तेमाल करने का तरीका भी ट्रेडनीती में लिखा गया है | ट्रेडनीती में कुछ ऐसे विषयों पर बेहद गंभीरता से रौशनी डाली गई है जिसे एक रहस्य और राज रखा गया है | उन रहस्यों से पर्दा उठाकर ट्रेडिंग के लिए सबसे अहम जानकारी और ट्रेडिंग करने का सटीक तरीका सिखाने का प्रयास ट्रेडनीती में किया गया है | खरीदने के लिए  यहाँ क्लिक करें  .. इस किताब में आप सीखेंगे : बेसिक : परिचय       १. शेअर मार्केट       २. कमोडिट मार्केट...

क्या ट्रेडनीती पैसा वसूल किताब है' ?

Image
जी हाँ, बिलकुल पैसा वसूल से कहीं जादा है .. पर                अगर मैं कहूँ की जी हाँ यह पैसा वसूल से कहीं जादा है तो वह "अपने मुह तारीफ कहलाई जाएगी । मैं यहाँ ऐसे इमेल्स और एस एम् एस पेश करूँगा जो ट्रेक्सनीती पाठकों ने ट्रेडनीती पढने के बाद प्रतिक्रिया के रूप में मुझसे साँझा की है ।   सबसे प्रथम गुजरात के छिंदवाडा के रहने वाले श्रीयुत डॉ. अवधेश भाई छाजेड जी इ मेल द्वारा    " सबसे पहले आपके प्रांजल और शुद्ध अंत:करण से लिखे गए किताब के लिए आपको कोटि कोटि धन्यवाद !  किसी भी किताब को लिखने के दो कारन होते है एक ज्ञान देना दूसरा रोकड़ा बनाना । इस किताब के जरिये तीसरे हेतु से मेरा सामना हुवा "केवल एक ही किताब में सौ किताबों का ज्ञान देना और किताब में कोई शंका हो तो उसे भी हल करना । शायद ही कोई लेखक अपने पाठकों के प्रति इतना अनुग्रहित और समर्पित होता होगा जितना की "ट्रेडनिति" का लेखक है ।  उच्चशिक्षित होने के बावजूद एक हिंदी किताब  पढ़ना थोडा असहज सा लग रहा था पर किताब की सामान्य भाषाशैली और लेखक का पाठकों से जुडा हुवा अहसास मुझे किताब के आखिरी पन्ने तक बांधे रखने में क...

क्या ट्रेडनीती पढ़ने के लिए पूर्वतयारी करनी चाहिए ?

Image
                         शेअर मार्केट पर लिखीं गई किताबों की यह एक बड़ी विडम्बना है की वे अंग्रेजी और कुछ जटिल शब्दों का इस्तेमाल करते है और उनका हिंदी अनुवाद देना भूल जाते है | और एक सामान्य पाठक को पूरा विषय पूरी परिपक्वता के साथ समझने में दिक्कत आती है | इसीलिए ये सवाल उठना लाजमी है की "भाई, कुछ अंग्रेजी शब्द और उनके अर्थ समझने के बाद आपकी किताब पढूं या फिर आप खुद ही यह कष्ट करेंगे ?        ट्रेडनीती हर अंग्रेजी शब्द का हिंदी अर्थ और जरुरत पड़ने पर उस शब्द को इस्तेमाल किस संदर्भ में और कब किया जाता है यह भी विस्तृत रूप से लिखा गया है | तो फिर फ़िक्र करने के एक बात तो यहीं खत्म हो गई |             अब आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूँगा एक ऐसे इंसान की मानसिक हालत पर जो यह तक नहीं जानता की "शेअर मार्केट किस चिड़िया का नाम है !!" और उन्हें हम सिखा रहें हॉट की ट्रायल स्टॉप लगाने का महत्व कितना बड़ा है | जो ठीक से यह नहीं जानते के शेअर खरीदना और फेसबुक पे शेअर करना इनमें क्या अंतर है उन्हें ये बड़ी किताबें कैसे समझा पाएंगी ?                ट्रेडनीती मानती है की हर नए इंसान के लिए शे...

मिलेगा हर सवाल का जवाब

Image
        सवाल : अगर सवाल न होते तो कोई शिक्षा कारगर ही न होती | ये सवाल ही है जिनके जवाब जानने से मिली जानकारी सदैव याद रहती है | जवाब में मिली जानकारी आसानी से भूलती नहीं | इसी तथ्य के आधार पर ट्रेडनीती में एक विशेष विभाग है प्रश्न - उत्तर यह विभाग निवेशक और ट्रेडर के हर सवाल का जवाब देने के लिए ही बना है |  फिर चाहे सवाल कितने भी मुश्किल या जटिल हो जवाब देना ट्रेडनीती का फर्ज है |                 ट्रेडिंग करने के लिए किसी स्कुल या कोलेज में कोई विशेष ट्रेनिंग नहीं दी जाती और लगभग हर आम निवेशक ब्रोकर और टीवी में बताये जाने वाली बातों पर ही निर्भर रहता है और हर निवेशक के हर सवाल का जवाब मिल पाना बहोत मुश्किल है | तो और इंतजार मत कीजिये अपने सरे सवालों की लिस्ट बनाइये और उन्हें ट्रेडनीती डॉट इन के contact us फॉर्म में भर कर भेज दीजिए | उन सवालों का उत्तर ट्रेडनीती में मिल जायेगा |

सीखिए मनी मैनेज करना

Image
  आप सोच रहे होंगे की यह क्या बात हुई | हम तो अच्छे स अपने मनी को मैनेज करते है फिर यह नई क्या बात हुई जो सीखनी पड़ेगी | दरअसल मनी मैनेजमेंट यानि की पूंजी नियोजन आपको ट्रेडिंग में अपनी जोखिम को तय करने और प्रोफिट के लिए टारगेट रखने में सहायता करता है | आपकी जोखिम लेने की क्षमता को सटीक आंकड़ों में दर्शाने के लिए मनी मैनेजमेंट बेहद जरुरी है |                  अगर मान लीजिए आपका अकाउंट १०,००० का है तो आप कितना जोखिम उठा सकते है और अगर आप गलत साबित हुए तो उस ट्रेड में कितने रूपये गँवा सकते है ? क्या आपके पास कोई जवाब है अगर नहीं तो फिर इस उदहारण पर गौर कीजिये |       अगर आप ट्रेड करना चाहते है तो सबसे पहले आपको ट्रेड संख्य निर्धारित करनी होगी | मान लीजिए की प्रति ट्रेड दो हजार रुपये के हिसाब से आप ट्रेड करेंगे | और ट्रेडिंग नियम के अनुसार आप केवल दो प्रतिशत की ही जोखिम उठायेगे जो है ४०० रूपये प्रति ट्रेड | इस हिसाब से आपका प्रति ट्रेड टारगेट हुवा ८०० रुपये |              यह केवल एक रफ उदाहरण है सटीक तकनीक और सही मनी मैनेजमेंट सिखने के लिए पढ़िए ट्रेडनीती : कैसे बने सफल प्रोफेशनल ट्रेडर |...

पढ़ें पूंजी नियोजन सम्पूर्ण बारीकी के साथ

Image
                                              मैंने अपने ट्रेडिंग करियर में कई ऐसे स्विंग ट्रेडर्स, लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स और डे ट्रेडर्स  देखें है जिन्होंने केवल एक दिन में , केवल एक ही ट्रेड में उच्चतम डेढ़ लाख तक गँवा दिए | कई ट्रेडर महोदय ऐसे भी है जिन्होंने एक ट्रेड किया और सारी की सारी जमा पूंजी स्वाहा: हो गई | कईयों के डीमैट अकाउंट साफ़ हो गए और कईयों के माइनस में चले गए |    क्या आप जानते है यह क्यों हुवा ? क्या आप जानते है की यह रोका जा सकता है ? क्या यह ट्रेडर की गलती है ? क्या नुकसान हो रहा हो तो ट्रेड से एक्झीट करना चाहिए ? क्या नुकसान बढ़ रहा हो तो उसे कम होने तक इन्तेजार करना ठीक नहीं है ? क्या नुकसान ना लेकर इंतजार करना फायदेमंद नहीं होता ? कई ट्रेडर्स नुकसान बुक करने के बजाय इंतजार करते है और वे फायदे में रहते है ऐसा होता है क्या ? क्या ट्रेडिंग में ऐसा होता रहता है ? क्या ऐसा होना जरुरी था ? क्या गलती हुई जो ऐसा हुवा ? क्या उपाय है जिससे यह रुक सकता था ? स्टॉपलॉस के इलावा !!               काफी सारे सवाल और जवाब केवल एक : मनी मैनेजमेंट / पूंजी नियोजन    यह कई बार देखा ...

ट्रेडिंग मनोविज्ञान और इंसानी प्रतिक्रिया

Image
                                                        प्रोफिट - लॉस केवल दो शब्द और आपकी भावनाओं को आपने महसूस कर लिया | जी हाँ लालच और डर | जिस तरह एक चित्रकार किसी चित्र में एक ही रंग के अनेकों शेड्स प्रकार देख लेता है उसी तरह एक ट्रेडर भी ट्रेडिंग के दौरान इन्ही दो भावनाओं के अनेक प्रकार को महसूस करता है |    तो क्या केवल डर और लालच से बचा जाये तो बस ? क्या इन दो भावनाओं से बच जाना एक भावनाशून्य ट्रेडर बनाएगा ? कैसे बचें इन भावनाओं से ? मै लालची नहीं हूँ और डरता तो मै किसी के बाप से भी नहीं ?                   ट्रेडनीती देगी आपके सभी तरह के सवालों के जवाब और यह भी बताएगी की क्या करना चाहिए जिससे ट्रेडिंग में भावनाएं सहोगी बने कोई अड़चन नहीं ! क्या करें की आपकी भावनाए जैसे गायब हो जाएँ और आप केवल एक शून्य महसूस करें ! कैसे अपने मन को अपने दिमाग पर हावी न होने दें ! कैसे पायें अपनी प्रतिक्रियाओं पर प्रभुत्व ! कैसे किसी परिस्थिति को समझदार और वास्तविकता से प्रतिक्रिया दें ! कैसे समझें की ट्रेडिंग एक व्यापार है कोई जंग नहीं ! और अंत में क्या पद्धति है जिससे ट्रेड करने पर संतुष्टि मिले ...

ट्रेडिंग के नियम और सिद्धांत

Image
                                  ट्रेडिंग करने के लिए सदैव कुछ सिद्धांतों को याद रखना चाहिए और ट्रेडिंग के नियमों का पालन पुरे अनुशासन के साथ करना चाहिए | यह सबसे पहली बात है जो हर आम निवेशक को सीखनी पड़ती है | कुछ सिद्धांत ऐसे है जिन्हें बिना किसी सवाल किये और बिना संशय के मान लेना चाहिए जो की सदियों के अनुभव और वारंवार होने वाले चक्र के अध्ययन से सिद्ध हुए है | और उन नियमों का सदैव पालन करना चाहिए जो मुश्किल में न फंसने के लिए बनाये गए है |                      उदाहरणार्थ "Trend is your frend, Go with the Trend, Go with the flow या फिर Trade with the trend इन चारों उक्तियों का मतलब एक ही है की "सदैव ट्रेंड की दिशा में ही ट्रेड करना चाहिए, ट्रेंड के खिलाफ नहीं" .... और सामान्य रूप से जैसे आपको लगा की कैसे पता चले की "ट्रेंड क्या है ! अगर है तो कोनसा ट्रेंड है ! किस दिशा में है !!                         इन सवालों के जवाब बड़े आसान है पर ये जवाब भी आपको और कई सवाल देकर जायेगा | ट्रेंड यानि की मार्केट का प्रमुख प्रवाह : उदाहरणार्थ : अगर निफ्टी पिछले महीने में हर हफ्ते...

ट्रेडिंग टैक्टिक्स और रणनीति

Image
                                            ट्रेडिंग करना यानी के केवल खरीद और बिकवाली ही नहीं होती | ट्रेडिंग यानि की दुनिया के स्मार्ट लोगों से प्रतिस्पर्धा करना और जितना | ट्रेडिंग का वैश्विक हेतु केवल एक ही है "मुनाफा लेना"| और जहाँ हर कोई यही सोचता है तो जीतेगा कौन ? क्या केवल चालक दिमाग होना ही काफी है ? या फिर फंडामेंटल के अनुसार ही मार्केट जाएगा ऐसा मान लिया जाये ? मार्केट में जीतता कौन है ?                जवाब है "जिनकी संख्या जादा है वही जीतेंगे"| आप भले ही फंडामेंटल के विद्वान हो और जानते हो की मार्केट को बढ़ना चाहिए फिर भी जब तक जादा बायर्स नहीं होंगे तब तक मार्केट गिरता ही जायेगा | इसे मार्केट सेंटिमेंट कहा जा सकता है "मार्केट की बौद्धिक ताकत"| ट्रेडिंग दो समूहों के बिच होने वाली खिंच तान है जिसमें वही समूह जीतेगा जिसमें सदस्य जादा है | यहाँ केवल समूह की सदस्य संख्या ही मायने रखती है .... यह केवल "Mass and muscle" युद्ध है | जिसके पास जादा सदस्य और जादा पैसा होगा उस समूह को जितने से कोई ताकत नहीं रोक सकती |                यह शेअर मार...

कितने प्रतिशत निवेशक अपनी सारी पूंजी गँवा देते है ?

Image
   सटीक आंकड़ा बता पाना या फिर सही अंदाजा लगाना मुश्किल है परन्तु औसतन ८५ से ९० प्रतिशत निवेशक अपने निवेश पर नुकसान उठाते है | और ८० प्रतिशत आम निवेशक अपनी प्रथम निवेश से हाथ धो बैठता है |                       यह बात सर्वपरिचित होने के वजह से इस बात को कभी सार्वजानिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है परन्तु यह बेहद डरावनी वास्तविकता है और जिसका कारण भी सार्वजानिक है और वह है "आम निवेशक" का अर्धज्ञान और सम्पूर्ण वास्तविकता को स्वीकार ना करना | यह हाल इसलिए है क्यूंकि जादातर निवेशक जानकारी हासिल करने के लिए उतनी मेहनत नहीं करते जितनी करनी चाहिए | ट्रेडनीती ®  आपको बहोत सारी जानकारी के बजाय सफल ट्रेड करने और मुनाफा कमाने के लिए लगने वाली सटीक जानकारी देता है जो आपको शुरुवात में नुकसान लेने से बचाता है और बाद में पैसे कमाना सिखाता है |              यह सवाल पड़ना लाजमी है की ऐसा होता क्यूँ है ? ऐसी कौनसी बात है जो इतनी सारी तबाही लेकर आती है फिर भी निवेशकों को उसे सिखने समझने में अभी तक कोई खास जीत हासिल नहीं हुई ?  ऐसा क्यों हुवा की सौ में से अस्सी लोगों ने अपने रूपये गँवाए और केव...