Posts

Showing posts with the label Secret

मिलेगा हर सवाल का जवाब

Image
        सवाल : अगर सवाल न होते तो कोई शिक्षा कारगर ही न होती | ये सवाल ही है जिनके जवाब जानने से मिली जानकारी सदैव याद रहती है | जवाब में मिली जानकारी आसानी से भूलती नहीं | इसी तथ्य के आधार पर ट्रेडनीती में एक विशेष विभाग है प्रश्न - उत्तर यह विभाग निवेशक और ट्रेडर के हर सवाल का जवाब देने के लिए ही बना है |  फिर चाहे सवाल कितने भी मुश्किल या जटिल हो जवाब देना ट्रेडनीती का फर्ज है |                 ट्रेडिंग करने के लिए किसी स्कुल या कोलेज में कोई विशेष ट्रेनिंग नहीं दी जाती और लगभग हर आम निवेशक ब्रोकर और टीवी में बताये जाने वाली बातों पर ही निर्भर रहता है और हर निवेशक के हर सवाल का जवाब मिल पाना बहोत मुश्किल है | तो और इंतजार मत कीजिये अपने सरे सवालों की लिस्ट बनाइये और उन्हें ट्रेडनीती डॉट इन के contact us फॉर्म में भर कर भेज दीजिए | उन सवालों का उत्तर ट्रेडनीती में मिल जायेगा |

ट्रेडिंग टैक्टिक्स और रणनीति

Image
                                            ट्रेडिंग करना यानी के केवल खरीद और बिकवाली ही नहीं होती | ट्रेडिंग यानि की दुनिया के स्मार्ट लोगों से प्रतिस्पर्धा करना और जितना | ट्रेडिंग का वैश्विक हेतु केवल एक ही है "मुनाफा लेना"| और जहाँ हर कोई यही सोचता है तो जीतेगा कौन ? क्या केवल चालक दिमाग होना ही काफी है ? या फिर फंडामेंटल के अनुसार ही मार्केट जाएगा ऐसा मान लिया जाये ? मार्केट में जीतता कौन है ?                जवाब है "जिनकी संख्या जादा है वही जीतेंगे"| आप भले ही फंडामेंटल के विद्वान हो और जानते हो की मार्केट को बढ़ना चाहिए फिर भी जब तक जादा बायर्स नहीं होंगे तब तक मार्केट गिरता ही जायेगा | इसे मार्केट सेंटिमेंट कहा जा सकता है "मार्केट की बौद्धिक ताकत"| ट्रेडिंग दो समूहों के बिच होने वाली खिंच तान है जिसमें वही समूह जीतेगा जिसमें सदस्य जादा है | यहाँ केवल समूह की सदस्य संख्या ही मायने रखती है .... यह केवल "Mass and muscle" युद्ध है | जिसके पास जादा सदस्य और जादा पैसा होगा उस समूह को जितने से कोई ताकत नहीं रोक सकती |                यह शेअर मार...