Posts

Showing posts with the label Answers

क्या हर सवाल का जवाब ट्रेडनीती में मिलेगा ही ?

Image
                यह जरुरी नहीं है की प्रश्नों की तादात जादा होने से आपके प्रश्न का उत्तर भी उसी भीड़ में मिल जाये परन्तु हमने हमारी और से पूरी प्रमाणिकता और लगन से शेअर मार्केट में उठने वाले सभी सवालों का संच आपके सामने उत्तरों समेत प्रस्तुत किया है |         फिर भी अगर आपके सवाल ट्रेडनीती में नहीं है तो आप अपने प्रश्न इमेल princeuvg@gmail.com पर भेज सकते है और आपको न सिर्फ सार्वजानिक रूप से उत्तर दिया जायेगा साथ ही ट्रेडनीती के "प्रश्न उत्तर" विभाग में आपका प्रश्न आपके नाम के साथ प्रकाशित किया जायेगा |

ग्यारह सौ सवाल और उनके जवाब ?

Image
                               आप ये जानकर चौंक जायेंगे की ८० प्रतिशत ट्रेडर्स अपने सभी सवालों के जवाब कभी नहीं जान पाते ! वे कभी भी सम्पूर्ण जानकारी पाने की अपनी कोशिश में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाते और ट्रेडिंग करने के उत्साह में वे जानकारी पाने की अपनी सहज जिज्ञासा को छोड़ देते है | उन्हें संयोग से मिला हुवा मुनाफा या टेक्नीकल भाषा में कहें तो "रैंडम प्रोफिट" मिलने के वजह से यह भ्रम पैदा हो जाता है की अब मै मुनाफा लेने योग्य ट्रेडिंग कर सकता हूँ | और कुछ दिन की ट्रेडिंग के बाद उनका अकाउंट लाल निशान पे खत्म होता है | यह एक चक्र है जो हर ट्रेडर के जीवन में अवश्य आता है |              ट्रेडनीती में यह कोशिश की गई है की जादा से जादा सवालों का संग्रह किया जाये और उन सवालों का सरल और सादी भाषा में जवाब दिया जाये | जवाब गोल मटोल या फिर घुमावदार नहीं होना चाहिए | आप अगर कुछ सवालों के जवाब जानना चाहते है तो यह किताब आपके सवालों के जवाब पूरी ईमानदारी से देगी | और अगर आप कुछ आधा अधूरा जानते है तो उस जानकारी को पूरा करने का सुवर्ण अवसर भी ट्रेडनीती देगी |       सवालों का मनोविज्ञान : ...