पढ़ें पूंजी नियोजन सम्पूर्ण बारीकी के साथ
मैंने अपने ट्रेडिंग करियर में कई ऐसे स्विंग ट्रेडर्स, लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स और डे ट्रेडर्स देखें है जिन्होंने केवल एक दिन में , केवल एक ही ट्रेड में उच्चतम डेढ़ लाख तक गँवा दिए | कई ट्रेडर महोदय ऐसे भी है जिन्होंने एक ट्रेड किया और सारी की सारी जमा पूंजी स्वाहा: हो गई | कईयों के डीमैट अकाउंट साफ़ हो गए और कईयों के माइनस में चले गए | क्या आप जानते है यह क्यों हुवा ? क्या आप जानते है की यह रोका जा सकता है ? क्या यह ट्रेडर की गलती है ? क्या नुकसान हो रहा हो तो ट्रेड से एक्झीट करना चाहिए ? क्या नुकसान बढ़ रहा हो तो उसे कम होने तक इन्तेजार करना ठीक नहीं है ? क्या नुकसान ना लेकर इंतजार करना फायदेमंद नहीं होता ? कई ट्रेडर्स नुकसान बुक करने के बजाय इंतजार करते है और वे फायदे में रहते है ऐसा होता है क्या ? क्या ट्रेडिंग में ऐसा होता रहता है ? क्या ऐसा होना जरुरी था ? क्या गलती हुई जो ऐसा हुवा ? क्या उपाय है जिससे यह रुक सकता था ? स्टॉपलॉस के इलावा !! काफी सारे सवाल और जवाब केवल एक : मनी मैनेजमेंट / पूंजी नियोजन यह कई बार देखा ...