Posts

Showing posts with the label How

ट्रेडिंग मनोविज्ञान और इंसानी प्रतिक्रिया

Image
                                                        प्रोफिट - लॉस केवल दो शब्द और आपकी भावनाओं को आपने महसूस कर लिया | जी हाँ लालच और डर | जिस तरह एक चित्रकार किसी चित्र में एक ही रंग के अनेकों शेड्स प्रकार देख लेता है उसी तरह एक ट्रेडर भी ट्रेडिंग के दौरान इन्ही दो भावनाओं के अनेक प्रकार को महसूस करता है |    तो क्या केवल डर और लालच से बचा जाये तो बस ? क्या इन दो भावनाओं से बच जाना एक भावनाशून्य ट्रेडर बनाएगा ? कैसे बचें इन भावनाओं से ? मै लालची नहीं हूँ और डरता तो मै किसी के बाप से भी नहीं ?                   ट्रेडनीती देगी आपके सभी तरह के सवालों के जवाब और यह भी बताएगी की क्या करना चाहिए जिससे ट्रेडिंग में भावनाएं सहोगी बने कोई अड़चन नहीं ! क्या करें की आपकी भावनाए जैसे गायब हो जाएँ और आप केवल एक शून्य महसूस करें ! कैसे अपने मन को अपने दिमाग पर हावी न होने दें ! कैसे पायें अपनी प्रतिक्रियाओं पर प्रभुत्व ! कैसे किसी परिस्थिति को समझदार और वास्तविकता से प्रतिक्रिया दें ! कैसे समझें की ट्रेडिंग एक व्यापार है कोई जंग नहीं ! और अंत में क्या पद्धति है जिससे ट्रेड करने पर संतुष्टि मिले ...

ट्रेडिंग में सफलता पाने के कितने आसार है ?

Image
  बिलकुल उतने ही जितने की किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के बाद होते है | अगर आपका व्यवसाय ग्राहकों को आकर्षित करता है तो आप अच्छा मुनाफा कमा सकते है | बशर्ते आप "ग्राहकों को आकर्षित करने की कला से अवगत हो और उन्हें इस्तेमाल भी करें" |                                           ट्रेडिंग भी एक व्यवसाय है और अगर आप इस व्यवसाय को करने की सही कला जानते है तो आप मुनाफे को आकर्षित कर सकते है | सफलता मिलना या ना मिलना इस बात पर निर्भर करता है की आप ट्रेडिंग करने की सही कला जानते है या नहीं और जानते है तो उसे इस्तेमाल सही ढंग से करते है या नहीं | यह सबसे जरुरी है की आप यह भली भांती जानें की व्यवसाय करने का सबसे फायदेमंद तरीका क्या है और उसे बढ़िया मुनाफा कमाने के लिए कैसे इस्तेमाल किया जाना चाहिए |          अगर बात करें ट्रेडिंग की तो आप को कम से कम यह तो जानकारी होनी ही चाहिए की  १.    आप जिस शेअर में निवेश कर रहे है वह तेजी में है या मंदी में | २.    आप जो ट्रेड ले रहे है उसमें जोखिम कितनी है | ३.    आप ट्रेड करने से पूर्व कौनसी विश्लेषण पद्धती अपनाते है जिससे आपको ट्रेडिंग संकेत मिलत...

ट्रेडिंग के लिए कितने रूपये निवेश करने चाहिए ?

Image
       यह सवाल भले ही प्रासंगिक लगे परन्तु बेहद महत्वपूर्ण और गौर करने योग्य सवाल है | की निवेश करने के लिए आदर्श निवेश पूंजी (investment capital)  क्या है ?            अगर बिलकुल नए है और अभी अभी डीमैट अकाउंट खोला है तो आपके लिए आदर्श निवेश पूंजी जितनी कम हो उतना ही अच्छा है औसतन १०,०००/- दस हजार या उससे कम होनी चाहिए | शेअर मार्केट के सभी अनुभवी लोग एक "मूकसत्य" जानते है और वह यह है की "हर प्रथम निवेश डूब जाता है"| नहीं नहीं घबराइए नहीं | अगर आप सही तरीका और ट्रेडिंग करने की रणनीति जानते है तो आपको घबराने की कोई जरुरत ही नहीं है | पर अगर आप कुछ भी स्पष्ट नहीं जानते तो आपका निवेश डूबना तय है |                  यह आपके अज्ञान और भावुकता से फलित होनेवाला परिणाम है | अत: मेरी सलाह है की जब तक आप पूर्ण जानकारी नहीं हासिल करते तब तक कोई निवेश ही मत करिये | और अगर आपको लगता है की बिना जाने भी आप कमाई कर सकते हो तो आप एक भूल कर रहें है जो इतिहास के हर प्रथम निवेशक ने की हुई है | अगर आप पूरी जानकारी पाना चाहते है तो जरुर पढ़ें ट्रेडनीती | और अगर लगता है की यह सही नहीं है त...

ट्रेडिंग करना कितना रिस्की है ?

Image
 ये हुवा ना समझदारी वाला सवाल !!       हर व्यवसाय में एक जोखिम निहित है | पर उस जोखिम को नापने का कोई जरिया होगा , कोई तुलना (compare) होगी जिससे जान सके जोखिम की तीव्रता | सवाल का अर्थ यह है की कितने प्रतिशत और अन्य निवेश पर्यायों के मुकाबले कितने प्रतिशत जोखिम जादा या कम है |          जवाब है सबसे जादा रिस्की अगर कुछ है तो वह है "ट्रेडिंग"| और सबसे अच्छी बात यह है की रिस्क हमारे मर्जी के अनुसार है | ये दोनों विरोधाभासी बातें लगे पर ये दोनों अपनी जगह सच है | अगर आप स्टॉपलॉस लगाकर ट्रेडिंग करने वाले व्यक्ति हो तो रिस्क लेना आपकी मर्जी पर है और आर स्टॉप नहीं लगते तो जब तक आपका पूरा पैसा डूब नहीं जाता तब तक केवल लॉस ही लॉस है |   समझदारी इसी में है की स्टॉपलॉस लगाएं | अब यह कैसे जाने की स्टॉप कहाँ और कैसे लगाया जाता है ?  स्टॉप लगाने का सिद्ध तरीका क्या है ?  तो आप पढ़ सकते है ट्रेडनीती जिसमें आपको न केवल स्टॉपलॉस का महत्त्व समझाया गया है बल्कि इस तकनीक को इस्तेमाल करने का कारगर तरीका भी बताया गया है |