Posts

Showing posts with the label जानिए

क्या है ट्रेडनीती ?

Image
Tradeniti Hindi book Cover Images Tradeniti a hindi book on stock market and share market .. यह विश्व की सर्वप्रथम और एकमात्र ऐसी हिंदी किताब है जो एक आम निवेशक को प्रोफेशनल ट्रेडर बनने के लिए आवश्यक सभी जानकारियों को एकत्रीत रूप से किताब के रूप में प्रस्तुत करती है | अगर आपका सवाल है "कैसे बने सफल एवं प्रोफेशनल ट्रेडर जो मार्केट से बेहतरीन मुनाफा कमाता है" तो इसी सवाल का जवाब पूरी विस्तीर्णता से देने का प्रयास इस किताब में किया गया है | न सिर्फ जानकारी बल्कि उस जानकारी को कब और किन हालात में इस्तेमाल करना चाहिए और इस्तेमाल करने का तरीका भी ट्रेडनीती में लिखा गया है | ट्रेडनीती में कुछ ऐसे विषयों पर बेहद गंभीरता से रौशनी डाली गई है जिसे एक रहस्य और राज रखा गया है | उन रहस्यों से पर्दा उठाकर ट्रेडिंग के लिए सबसे अहम जानकारी और ट्रेडिंग करने का सटीक तरीका सिखाने का प्रयास ट्रेडनीती में किया गया है | खरीदने के लिए  यहाँ क्लिक करें  .. इस किताब में आप सीखेंगे : बेसिक : परिचय       १. शेअर मार्केट       २. कमोडिट मार्केट...

क्या मार्केट को हर रोज देखते रहना चाहिए ?

                                                     नहीं !!    कुछ साल पहले एक फिल्म आई थी सास बहु और सेंसेक्स | इस फिल्म में पति और पत्नी की टेलीविजन पर पसंदीदा चैनल देखने की आतुरता को दर्शाया गया है | महिलाओं का मलिका प्रेम तो जगजाहिर है पर क्या किसी निवेशक को और ट्रेडर को सदैव मार्केट के अपडेट को जानते रहना चाहिए ? कहीं ऐसा न हो की आप मार्केट से बेखबर रहें और कोई सुनहरा मौका हाथ से छुट जाये ? जिस फिल्ड में व्यवसाय कर रहे है उसके हर पल के अपडेट पाने से बेहतर और क्या हो सकता है ?                              हर आम निवेशक CNBC आवाज, झी बिजनेस, या फिर NDTV PROFIT देखते रहना चाहता है ताकि मार्केट के प्रति अप टू डेट पर्सन बना रहे | टीवी पर दिखाए जाने वाले हर खबर को जाने, देश के विविध कंपनियों का हाल जाने, आर्थिक आंकड़े, एक्सपर्टस् के व्यू वगैरह ..... मेरा सवाल है की "आपने कभी सुना है की वोरेन बफेट और कार्नर आंकड़ों को जानने के लिए टीवी देखा करते थे ?" "क्या आप ख़बरों पर ट्रेड करने से कमाई करने में सफल हो पाए है?"                    अगर आपका जवाब "नहीं" है तो फि...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start blogging!

शेअर मार्केट क्या होता है

Image
यह कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने का बाजार है , जहाँ अलग अलग कम्पनियाँ अपने कंपनी का छोटा सा हिस्सा बेचती है और खरीददार उस हिस्से की बोली लगाते है | जैसे जैसे कंपनी की आय जादा होगी खरीददार बढ़ेंगे और उस हिस्से की कीमत बढ़ेगी | उसी तरह अगर कंपनी घाटा कर रही है तो उसमें कोई भागीदार नहीं होना चाहेगा इसलिए खरीददार उस कंपनी के हिस्से की बोली कम करते जायेंगे और उसकी कीमत कम होती जायेगी |  • कंपनी की सम्पूर्ण हिस्सेदारी में से केवल १५ प्रतिशत ही आम निवेशक तक पहुँच पाते है | और अगर आपको बड़े तौर पर हिस्सेदार बनना है तो उसे "ब्लाक डील" यानि की मार्केट से कम कीमत पर सीधे कंपनी से ख़रीदा जा सकता है | बहारहाल कम्पनी के शेअर्स कुछ विभागों में बंटे होते है जैसे की "लोक्ड शेअर्स, प्रमोटर्स के आरक्षित शेअर्स, किसी बड़ी कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी हो तो वे शेअर्स, कोई लॉन्गटर्म निवेशक हो .. जैसे की वोरेन बफेट उन्होंने ख़रीदे हुए शेअर्स...... तो ये शेअर्स लगभग हमेशा उन्ही के पास होते है जब तक की कंपनी अच्छा कारोबार कर रही है |   हिस्सा यानि के शेअर . और अगर आप उस हिस्से को खरीदते है तो आप भी उस...

कितने प्रतिशत निवेशक अपनी सारी पूंजी गँवा देते है ?

Image
   सटीक आंकड़ा बता पाना या फिर सही अंदाजा लगाना मुश्किल है परन्तु औसतन ८५ से ९० प्रतिशत निवेशक अपने निवेश पर नुकसान उठाते है | और ८० प्रतिशत आम निवेशक अपनी प्रथम निवेश से हाथ धो बैठता है |                       यह बात सर्वपरिचित होने के वजह से इस बात को कभी सार्वजानिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है परन्तु यह बेहद डरावनी वास्तविकता है और जिसका कारण भी सार्वजानिक है और वह है "आम निवेशक" का अर्धज्ञान और सम्पूर्ण वास्तविकता को स्वीकार ना करना | यह हाल इसलिए है क्यूंकि जादातर निवेशक जानकारी हासिल करने के लिए उतनी मेहनत नहीं करते जितनी करनी चाहिए | ट्रेडनीती ®  आपको बहोत सारी जानकारी के बजाय सफल ट्रेड करने और मुनाफा कमाने के लिए लगने वाली सटीक जानकारी देता है जो आपको शुरुवात में नुकसान लेने से बचाता है और बाद में पैसे कमाना सिखाता है |              यह सवाल पड़ना लाजमी है की ऐसा होता क्यूँ है ? ऐसी कौनसी बात है जो इतनी सारी तबाही लेकर आती है फिर भी निवेशकों को उसे सिखने समझने में अभी तक कोई खास जीत हासिल नहीं हुई ?  ऐसा क्यों हुवा की सौ में से अस्सी लोगों ने अपने रूपये गँवाए और केव...

ट्रेडिंग में सफलता पाने के कितने आसार है ?

Image
  बिलकुल उतने ही जितने की किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के बाद होते है | अगर आपका व्यवसाय ग्राहकों को आकर्षित करता है तो आप अच्छा मुनाफा कमा सकते है | बशर्ते आप "ग्राहकों को आकर्षित करने की कला से अवगत हो और उन्हें इस्तेमाल भी करें" |                                           ट्रेडिंग भी एक व्यवसाय है और अगर आप इस व्यवसाय को करने की सही कला जानते है तो आप मुनाफे को आकर्षित कर सकते है | सफलता मिलना या ना मिलना इस बात पर निर्भर करता है की आप ट्रेडिंग करने की सही कला जानते है या नहीं और जानते है तो उसे इस्तेमाल सही ढंग से करते है या नहीं | यह सबसे जरुरी है की आप यह भली भांती जानें की व्यवसाय करने का सबसे फायदेमंद तरीका क्या है और उसे बढ़िया मुनाफा कमाने के लिए कैसे इस्तेमाल किया जाना चाहिए |          अगर बात करें ट्रेडिंग की तो आप को कम से कम यह तो जानकारी होनी ही चाहिए की  १.    आप जिस शेअर में निवेश कर रहे है वह तेजी में है या मंदी में | २.    आप जो ट्रेड ले रहे है उसमें जोखिम कितनी है | ३.    आप ट्रेड करने से पूर्व कौनसी विश्लेषण पद्धती अपनाते है जिससे आपको ट्रेडिंग संकेत मिलत...

क्या कीमतों की चाल का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है ?

Image
जी हाँ ,       न सिर्फ कीमतों की भविष्य में होनी वाली चाल का अनुमान लगाया जा सकता है बल्कि यह भी जाना जा सकता है की वह चाल किस हद तक जायेगी | आसान सी भाषा में कीमतों की दिशा और निचला या उपरी सिरा यानि की सपोर्ट और रसिस्तंस इनको भी कई हफ़्तों या दिनों पहले ही जाना जा सकता है |   कैसे !     यह बिलकुल वैसे जैसे की "मौसम" का पूर्वानुमान लगाया जाता है | मौसम विज्ञानी उपग्रह की चित्रों को देखकर यह बता सकते है की किस इलाके में मौसम का मिजाज क्या रहेगा उसी तरह टेक्नीकल और फंडामेंटल अनालिसिस के मदद से यह जाना जा सकता है की कीमत कितनी, किस दिशा और किस हद तक जायेगी |                           देखा गया है की टेलीविजन पर हर रोज लगभग १० प्रतिशत निवेशक अपने घाटे के सन्दर्भ में सवाल पूछने के लिए फोन करते है | और दस प्रतिशत निवेशक इस आशा में फोन करते है की उनके गिरते हुए शेअर्स शायद कभी बढ़ने भी लग जाए और कोई एक्सपर्ट यह कह दे की “होल्ड भाई होल्ड” | नुकसान होते हुए भी निवेशक ये आशा लगाये रहते है की कोई एक्सपर्ट यह कह दें की आप चिंता न करें आपको आज नहीं तो कल फायदा ही फायदा होगा | “कैसे कोई अप...

क्या ख़बरें और फंडामेंटल फैक्टर ही शेअर मार्केट की दिशा तय करता है ?

Image
जी नहीं ...         मेरे इस जवाब से शायद फंडामेंटल समुदाय शायद इत्तेफाक न रखें | परन्तु मेरे अनुभव से यह जाना है की केवल फंडामेंटल या खबरें ही किसी शेअर की दिशा तय नहीं करती वरन उस शेअर में और भी कुछ बुनियादी चीजें है जिनकी वजह से किसी शेअर को एक दिशा मिल सकती है |                  जैसे की मैंने अपनी किताब में गोल मटोल जवाब ना देने का आश्वासन दिया है | फिर भी आपके सवाल में तीन सवाल छिपे हुए है | एक तो है खबर और दूसरी है फंडामेंटल फैक्टर और तीसरी बात है दिशा ;   खबर : कंपनी का सालाना, तिमाही कमाई / नुकसान की खबर  फंडामेंटल : कंपनी की आर्थिक स्थिति  दिशा : उपरी या निचली (अप / डाउन)   १. खबर : आने से शेअर में उछाल और कई बार विक्षिप्तता आ जाती है और यह उछाल "न्यूज ट्रेड" कहलाती है | इसमें कोई दोराय नहीं है की खबर में शेअर को विचलित करने की ताकत है | परन्तु इस बात के कोई प्रमाण नहीं है की किसी खबर ने किसी शेअर की दिशा बदल दी हो |   २. फंडामेंटल :  यह बेहद बुनियादी बात है की कोई भी शेअर केवल अपने फंडामेंटल के आधार पर ही ट्रेड करता है | और फंडामेंटल में आया हुवा बदलाव ही शेअर की दिश...

क्या मार्केट को हर रोज देखते रहना चाहिए ?

Image
                                                     नहीं !!    कुछ साल पहले एक फिल्म आई थी सास बहु और सेंसेक्स | इस फिल्म में पति और पत्नी की टेलीविजन पर पसंदीदा चैनल देखने की आतुरता को दर्शाया गया है | महिलाओं का मलिका प्रेम तो जगजाहिर है पर क्या किसी निवेशक को और ट्रेडर को सदैव मार्केट के अपडेट को जानते रहना चाहिए ? कहीं ऐसा न हो की आप मार्केट से बेखबर रहें और कोई सुनहरा मौका हाथ से छुट जाये ? जिस फिल्ड में व्यवसाय कर रहे है उसके हर पल के अपडेट पाने से बेहतर और क्या हो सकता है ?                              हर आम निवेशक CNBC आवाज, झी बिजनेस, या फिर NDTV PROFIT देखते रहना चाहता है ताकि मार्केट के प्रति अप टू डेट पर्सन बना रहे | टीवी पर दिखाए जाने वाले हर खबर को जाने, देश के विविध कंपनियों का हाल जाने, आर्थिक आंकड़े, एक्सपर्टस् के व्यू वगैरह ..... मेरा सवाल है की "आपने कभी सुना है की वोरेन बफेट और कार्नर आंकड़ों को जानने के लिए टीवी देखा करते थे ?" "क्या आप ख़बरों पर ट्रेड करने से कमाई करने में सफल हो पाए है?"                    अगर आपका जवाब "नहीं" है तो...

क्या एक्सपर्ट की सलाह पर ट्रेड करना चाहिए ?

Image
                 क्या हम बचपन में अपने शिक्षक की सलाह से पढाई करने के उपरांत उत्तीर्ण नहीं होते थे ? जिस व्यक्ति का शेअर मार्केट में अनुभव और अच्छा रिकोर्ड हो उससे ट्रेडिंग टिप्स लेने में क्या हर्ज है ? आखिर इस मार्केट में कोई दिशादर्शक भी तो होना चाहिए न !!                 टीवी पर दिखाया जाता है की एक्सपर्ट की सलाह पर अगर आज एक लाख निवेश करते तो सात हजार रुपये कमाते !! एक्सपर्ट की सलाह पर निवेश से बीस प्रतिशत का फायदा हुवा !        खबर देखि और आपको बहोत बुरा लगा - सोचा की मै पीछे रह गया और जिसने निवेश किया उसने कमाई कर ली | अब अगली बार अपने पसंदीदा एक्सपर्ट की सलाह पर निवेश करूँगा | एक्सपर्ट ने दस शेअर पर कॉल दिए आपने भी एक शेअर में निवेश किया और आपका शेअर वहीँ डटा रहा और बाकि शेअर फायदा दे गए आपको फिर बुरा लगा | आपने अगले दिन निवेश किया और कुछ कमाई हुई | और फिर अगले दिन निवेश किया और शेअर में नुकसान हुवा फिर से बुरा लगा |  एक्सपर्ट के न चहरे पर कोई भाव है और ना ही कोई चिंता वह बेफिक्र कॉल देता रहता है ... कॉल ही तो देना है कौनसा सूली चढ़ना है ?                     क्या एक्सपर्ट समुदा...

ट्रेडिंग के लिए कितने रूपये निवेश करने चाहिए ?

Image
       यह सवाल भले ही प्रासंगिक लगे परन्तु बेहद महत्वपूर्ण और गौर करने योग्य सवाल है | की निवेश करने के लिए आदर्श निवेश पूंजी (investment capital)  क्या है ?            अगर बिलकुल नए है और अभी अभी डीमैट अकाउंट खोला है तो आपके लिए आदर्श निवेश पूंजी जितनी कम हो उतना ही अच्छा है औसतन १०,०००/- दस हजार या उससे कम होनी चाहिए | शेअर मार्केट के सभी अनुभवी लोग एक "मूकसत्य" जानते है और वह यह है की "हर प्रथम निवेश डूब जाता है"| नहीं नहीं घबराइए नहीं | अगर आप सही तरीका और ट्रेडिंग करने की रणनीति जानते है तो आपको घबराने की कोई जरुरत ही नहीं है | पर अगर आप कुछ भी स्पष्ट नहीं जानते तो आपका निवेश डूबना तय है |                  यह आपके अज्ञान और भावुकता से फलित होनेवाला परिणाम है | अत: मेरी सलाह है की जब तक आप पूर्ण जानकारी नहीं हासिल करते तब तक कोई निवेश ही मत करिये | और अगर आपको लगता है की बिना जाने भी आप कमाई कर सकते हो तो आप एक भूल कर रहें है जो इतिहास के हर प्रथम निवेशक ने की हुई है | अगर आप पूरी जानकारी पाना चाहते है तो जरुर पढ़ें ट्रेडनीती | और अगर लगता है की यह सही नहीं है त...

ट्रेडिंग करना कितना रिस्की है ?

Image
 ये हुवा ना समझदारी वाला सवाल !!       हर व्यवसाय में एक जोखिम निहित है | पर उस जोखिम को नापने का कोई जरिया होगा , कोई तुलना (compare) होगी जिससे जान सके जोखिम की तीव्रता | सवाल का अर्थ यह है की कितने प्रतिशत और अन्य निवेश पर्यायों के मुकाबले कितने प्रतिशत जोखिम जादा या कम है |          जवाब है सबसे जादा रिस्की अगर कुछ है तो वह है "ट्रेडिंग"| और सबसे अच्छी बात यह है की रिस्क हमारे मर्जी के अनुसार है | ये दोनों विरोधाभासी बातें लगे पर ये दोनों अपनी जगह सच है | अगर आप स्टॉपलॉस लगाकर ट्रेडिंग करने वाले व्यक्ति हो तो रिस्क लेना आपकी मर्जी पर है और आर स्टॉप नहीं लगते तो जब तक आपका पूरा पैसा डूब नहीं जाता तब तक केवल लॉस ही लॉस है |   समझदारी इसी में है की स्टॉपलॉस लगाएं | अब यह कैसे जाने की स्टॉप कहाँ और कैसे लगाया जाता है ?  स्टॉप लगाने का सिद्ध तरीका क्या है ?  तो आप पढ़ सकते है ट्रेडनीती जिसमें आपको न केवल स्टॉपलॉस का महत्त्व समझाया गया है बल्कि इस तकनीक को इस्तेमाल करने का कारगर तरीका भी बताया गया है |