ट्रेडिंग में सफलता पाने के कितने आसार है ?
बिलकुल उतने ही जितने की किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के बाद होते है | अगर आपका व्यवसाय ग्राहकों को आकर्षित करता है तो आप अच्छा मुनाफा कमा सकते है | बशर्ते आप "ग्राहकों को आकर्षित करने की कला से अवगत हो और उन्हें इस्तेमाल भी करें" | ट्रेडिंग भी एक व्यवसाय है और अगर आप इस व्यवसाय को करने की सही कला जानते है तो आप मुनाफे को आकर्षित कर सकते है | सफलता मिलना या ना मिलना इस बात पर निर्भर करता है की आप ट्रेडिंग करने की सही कला जानते है या नहीं और जानते है तो उसे इस्तेमाल सही ढंग से करते है या नहीं | यह सबसे जरुरी है की आप यह भली भांती जानें की व्यवसाय करने का सबसे फायदेमंद तरीका क्या है और उसे बढ़िया मुनाफा कमाने के लिए कैसे इस्तेमाल किया जाना चाहिए | अगर बात करें ट्रेडिंग की तो आप को कम से कम यह तो जानकारी होनी ही चाहिए की १. आप जिस शेअर में निवेश कर रहे है वह तेजी में है या मंदी में | २. आप जो ट्रेड ले रहे है उसमें जोखिम कितनी है | ३. आप ट्रेड करने से पूर्व कौनसी विश्लेषण पद्धती अपनाते है जिससे आपको ट्रेडिंग संकेत मिलत...