ट्रेडनीती क्यूँ अपने आपको सबसे बेहतरीन किताब मानती है ?
मार्केट में कई किताबें उपलब्ध है जो शेअर मार्केट सम्बन्धी जानकारी मुहैया कराती है | फिर ट्रेडनीती क्यों अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनी जा रही है ? आज मार्केट में शेअर मार्केट , कमोडिटी, करंसी, टेक्नीकल अनालिसिस, फंडामेंटल अनालिसिस और महान निवेशक इन विषयों पर लगभग २३५ किताबें उपलब्ध हैं | इन किताबों में बारीकी से उस विषय को समझाने का प्रयास किया गया है जिसके बारे में वे लिखी गईं है | तो क्यूँ न उन किताबों को पढ़ा जाए बजाय ट्रेडनीती के ! मैं आपको मदद करता हूँ की किताबों को किस तरह सही तौर पर समझा जाए | कुछ मापदंड पूर्वनियोजित होते है जिन्हें उस किताब को पूरा करना होता है जैसे की : हिंदी किताब के मापदंड १. अगर अंग्रेजी शब्द आये तो उसकी स्पेलिंग (शब्दरचना) "उच्चार" और अर्थ समाहित होना चाहिए | २. विषय शुरुवात में संक्षिप्त रूप में उदाहरण सहित बताया जाए | ३. विषय की सम्पूर्ण जानकारी "नियोजित" अध्याय में ही होनी चाहिए | ४. सरल भाषा और लेख में गती होनी चाहिए | ५. विषय सम्बन्धी सभी प्रश्नों के उत्तर दिए जाए | ६. विषय को सम्पूर्णत: प्रकाशित करना चाहिए कोई भी छुपे ...