Posts

Showing posts with the label Questions

क्या हर सवाल का जवाब ट्रेडनीती में मिलेगा ही ?

Image
                यह जरुरी नहीं है की प्रश्नों की तादात जादा होने से आपके प्रश्न का उत्तर भी उसी भीड़ में मिल जाये परन्तु हमने हमारी और से पूरी प्रमाणिकता और लगन से शेअर मार्केट में उठने वाले सभी सवालों का संच आपके सामने उत्तरों समेत प्रस्तुत किया है |         फिर भी अगर आपके सवाल ट्रेडनीती में नहीं है तो आप अपने प्रश्न इमेल princeuvg@gmail.com पर भेज सकते है और आपको न सिर्फ सार्वजानिक रूप से उत्तर दिया जायेगा साथ ही ट्रेडनीती के "प्रश्न उत्तर" विभाग में आपका प्रश्न आपके नाम के साथ प्रकाशित किया जायेगा |

मिलेगा हर सवाल का जवाब

Image
        सवाल : अगर सवाल न होते तो कोई शिक्षा कारगर ही न होती | ये सवाल ही है जिनके जवाब जानने से मिली जानकारी सदैव याद रहती है | जवाब में मिली जानकारी आसानी से भूलती नहीं | इसी तथ्य के आधार पर ट्रेडनीती में एक विशेष विभाग है प्रश्न - उत्तर यह विभाग निवेशक और ट्रेडर के हर सवाल का जवाब देने के लिए ही बना है |  फिर चाहे सवाल कितने भी मुश्किल या जटिल हो जवाब देना ट्रेडनीती का फर्ज है |                 ट्रेडिंग करने के लिए किसी स्कुल या कोलेज में कोई विशेष ट्रेनिंग नहीं दी जाती और लगभग हर आम निवेशक ब्रोकर और टीवी में बताये जाने वाली बातों पर ही निर्भर रहता है और हर निवेशक के हर सवाल का जवाब मिल पाना बहोत मुश्किल है | तो और इंतजार मत कीजिये अपने सरे सवालों की लिस्ट बनाइये और उन्हें ट्रेडनीती डॉट इन के contact us फॉर्म में भर कर भेज दीजिए | उन सवालों का उत्तर ट्रेडनीती में मिल जायेगा |

ग्यारह सौ सवाल और उनके जवाब ?

Image
                               आप ये जानकर चौंक जायेंगे की ८० प्रतिशत ट्रेडर्स अपने सभी सवालों के जवाब कभी नहीं जान पाते ! वे कभी भी सम्पूर्ण जानकारी पाने की अपनी कोशिश में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाते और ट्रेडिंग करने के उत्साह में वे जानकारी पाने की अपनी सहज जिज्ञासा को छोड़ देते है | उन्हें संयोग से मिला हुवा मुनाफा या टेक्नीकल भाषा में कहें तो "रैंडम प्रोफिट" मिलने के वजह से यह भ्रम पैदा हो जाता है की अब मै मुनाफा लेने योग्य ट्रेडिंग कर सकता हूँ | और कुछ दिन की ट्रेडिंग के बाद उनका अकाउंट लाल निशान पे खत्म होता है | यह एक चक्र है जो हर ट्रेडर के जीवन में अवश्य आता है |              ट्रेडनीती में यह कोशिश की गई है की जादा से जादा सवालों का संग्रह किया जाये और उन सवालों का सरल और सादी भाषा में जवाब दिया जाये | जवाब गोल मटोल या फिर घुमावदार नहीं होना चाहिए | आप अगर कुछ सवालों के जवाब जानना चाहते है तो यह किताब आपके सवालों के जवाब पूरी ईमानदारी से देगी | और अगर आप कुछ आधा अधूरा जानते है तो उस जानकारी को पूरा करने का सुवर्ण अवसर भी ट्रेडनीती देगी |       सवालों का मनोविज्ञान : ...

ट्रेडिंग के नियम और सिद्धांत

Image
                                  ट्रेडिंग करने के लिए सदैव कुछ सिद्धांतों को याद रखना चाहिए और ट्रेडिंग के नियमों का पालन पुरे अनुशासन के साथ करना चाहिए | यह सबसे पहली बात है जो हर आम निवेशक को सीखनी पड़ती है | कुछ सिद्धांत ऐसे है जिन्हें बिना किसी सवाल किये और बिना संशय के मान लेना चाहिए जो की सदियों के अनुभव और वारंवार होने वाले चक्र के अध्ययन से सिद्ध हुए है | और उन नियमों का सदैव पालन करना चाहिए जो मुश्किल में न फंसने के लिए बनाये गए है |                      उदाहरणार्थ "Trend is your frend, Go with the Trend, Go with the flow या फिर Trade with the trend इन चारों उक्तियों का मतलब एक ही है की "सदैव ट्रेंड की दिशा में ही ट्रेड करना चाहिए, ट्रेंड के खिलाफ नहीं" .... और सामान्य रूप से जैसे आपको लगा की कैसे पता चले की "ट्रेंड क्या है ! अगर है तो कोनसा ट्रेंड है ! किस दिशा में है !!                         इन सवालों के जवाब बड़े आसान है पर ये जवाब भी आपको और कई सवाल देकर जायेगा | ट्रेंड यानि की मार्केट का प्रमुख प्रवाह : उदाहरणार्थ : अगर निफ्टी पिछले महीने में हर हफ्ते...