कितने प्रतिशत निवेशक अपनी सारी पूंजी गँवा देते है ?

Losing Money in Stock Market - Tradeniti.in

   सटीक आंकड़ा बता पाना या फिर सही अंदाजा लगाना मुश्किल है परन्तु औसतन ८५ से ९० प्रतिशत निवेशक अपने निवेश पर नुकसान उठाते है | और ८० प्रतिशत आम निवेशक अपनी प्रथम निवेश से हाथ धो बैठता है |

 

                    यह बात सर्वपरिचित होने के वजह से इस बात को कभी सार्वजानिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है परन्तु यह बेहद डरावनी वास्तविकता है और जिसका कारण भी सार्वजानिक है और वह है "आम निवेशक" का अर्धज्ञान और सम्पूर्ण वास्तविकता को स्वीकार ना करना | यह हाल इसलिए है क्यूंकि जादातर निवेशक जानकारी हासिल करने के लिए उतनी मेहनत नहीं करते जितनी करनी चाहिए | ट्रेडनीती® आपको बहोत सारी जानकारी के बजाय सफल ट्रेड करने और मुनाफा कमाने के लिए लगने वाली सटीक जानकारी देता है जो आपको शुरुवात में नुकसान लेने से बचाता है और बाद में पैसे कमाना सिखाता है |

 

           यह सवाल पड़ना लाजमी है की ऐसा होता क्यूँ है ? ऐसी कौनसी बात है जो इतनी सारी तबाही लेकर आती है फिर भी निवेशकों को उसे सिखने समझने में अभी तक कोई खास जीत हासिल नहीं हुई ?  ऐसा क्यों हुवा की सौ में से अस्सी लोगों ने अपने रूपये गँवाए और केवल २० प्रतिशत लोग ही पैसा कमाने में सफल हुए ? 

         कुछ बड़े ही सामान्य और सर्वज्ञात कारण है :

१.    अज्ञान ( Lack of Knowledge ) (लैक ऑफ नॉलेज)

२.    आशा    ( Hope ) (होप)

३.    नियोजन हीनता  ( Lack of Management ) (लैक ऑफ मैनेजमेंट)

 

         कुछ बड़े ही सामान्य से लगने वाली इंसानी आदतें इतनी घातक और कष्टप्रद बन जाती है की ट्रेडिंग करना किसी जंग पर जाने से कम नहीं लगती | हर आम निवेशक को रूपये कमाने वाला इंसान इक्वेटर ( भूमध्यरेखा ) के पार ही नजर आता है और हर आम निवेशक यह सपना देखता है की मैं कब इक्वेटर पार जाऊँगा |  ट्रेडिंग आमनिवेशक को कई अवास्तव सपने, आशाएं और कल्पनाएँ करने पर विवश कर देता है अत: इन व्यक्ति विवेक की बजाय दिल से निर्णय लेता है | और इसी वजह से हर ट्रेड में वह सही निर्णय लेने से चूक जाता है | यह हर किसी के साथ होता आया है | पर कोई इन सारी घटनाओं को क्रम में लगाकर उनसे सीखना नहीं चाहता क्यूंकि वह उस हार के दर्द को पुन: महसूस नहीं करना चाहता और इस तरह ट्रेडिंग का सफर नुकसान के साथ ही खत्म होता है |

 

        ट्रेडनीती बताएगी आपकी की आप कहाँ भूल कर रहे है , उस भूल को सुधारने के सही विधी क्या है, कैसे आप सही निर्णय ले सकते है, क्या किया जाए और क्या टाला जाए वह सबकुछ जिसे सीखने का मतलब है पैसा कमाना सीखना | 

Comments

Popular posts from this blog

क्या है ट्रेडनीती ?

[Weekly View] Nifty 10th June 2018 - Tradeniti