ट्रेडिंग में सफलता पाने के कितने आसार है ?



Success in Share Market - Tradeniti.in

 



बिलकुल उतने ही जितने की किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के बाद होते है | अगर आपका व्यवसाय ग्राहकों को आकर्षित करता है तो आप अच्छा मुनाफा कमा सकते है | बशर्ते आप "ग्राहकों को आकर्षित करने की कला से अवगत हो और उन्हें इस्तेमाल भी करें" |

                                          ट्रेडिंग भी एक व्यवसाय है और अगर आप इस व्यवसाय को करने की सही कला जानते है तो आप मुनाफे को आकर्षित कर सकते है | सफलता मिलना या ना मिलना इस बात पर निर्भर करता है की आप ट्रेडिंग करने की सही कला जानते है या नहीं और जानते है तो उसे इस्तेमाल सही ढंग से करते है या नहीं | यह सबसे जरुरी है की आप यह भली भांती जानें की व्यवसाय करने का सबसे फायदेमंद तरीका क्या है और उसे बढ़िया मुनाफा कमाने के लिए कैसे इस्तेमाल किया जाना चाहिए |

 

       अगर बात करें ट्रेडिंग की तो आप को कम से कम यह तो जानकारी होनी ही चाहिए की 

१.    आप जिस शेअर में निवेश कर रहे है वह तेजी में है या मंदी में |

२.    आप जो ट्रेड ले रहे है उसमें जोखिम कितनी है |

३.    आप ट्रेड करने से पूर्व कौनसी विश्लेषण पद्धती अपनाते है जिससे आपको ट्रेडिंग संकेत मिलते है |   

 

        ये केवल बुनियादी बातें है जो आपको बखूबी मालूम होनी चाहिए | यह जरुरी है की आप जानें की आप क्या कर रहे है और किस आधार पर कर रहे है और इसका नतीजा क्या हो सकता है | ताकि आपको आश्चर्यचकीत न होना पड़े | 

ट्रेडनीती आपको उस प्रणाली को सिखायेगी जिसका अनुसरण करने भर से ही आप अपने जोखिम का नियोजन कर पाएँगे , विश्लेषण विधी से आप यह सटीक तौर पर जान पाएँगे की मार्केट में कौनसी कॉल लेने का वक्त है | ट्रेडनीती आपको सामान्य से लेकर असाधारण जानकारियों तक सबकुछ मुहैया कराएगी और आप देखेंगे की सही तकनीक और प्रणाली से आप सटीक ट्रेड कर पाएँगे और कम जोखिम में सही मुनाफा कमाना आपकी आदत बन जायेगी |

                           आपने अक्सर कहते सुना होगा की शेअर मार्केट में पैसा कमाने के लिए किस्मत या लक की जरुरत होती है | कहते है की तक़दीर से जादा नहीं मिलता, या फिर मार्केट का अनुमान लगाना बेहद मुश्किल है या फिर आप भी रोजाना खबरें , विश्लेषण, रिपोर्ट्स और आंकडें सुनकर यह मान बैठें हों की हाँ शायद मार्केट की दिशा का अनुमान नहीं लगाया जा सकता .. तो मैं आपको यकीं दिलाता हूँ की आप जो सोच रहे है वह सत्य नहीं है , आप जो सोच रहे है या जो लोग कह रहे है उनका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है | जो भी यह कह रहे है की मार्केट पर किसी का जोर नहीं चलता ..वे केवल इतना कह रहे है की “अंगूर खट्टे है” | 

           मार्केट की दिशा का अनुमान लगाया जा सकता है | मार्केट में आने वाली बड़ी गिरावट या फिर बड़ी उछाल से लेकर मध्यम तेजी मंदी का भी अनुमान लगाया जा सकता है बस आपको अनुमान लगाना आना चाहिए, आपको वह वीधी आणि चाहिए जिससे अनुमान लगाया जाता है और यही सब सिखाने का काम ट्रेडनीती करती है |

Comments

Popular posts from this blog

क्या है ट्रेडनीती ?

[Weekly View] Nifty 10th June 2018 - Tradeniti