क्या ख़बरें और फंडामेंटल फैक्टर ही शेअर मार्केट की दिशा तय करता है ?


Fundamental, Stock, Commodity - Tradeniti.in

जी नहीं ...

        मेरे इस जवाब से शायद फंडामेंटल समुदाय शायद इत्तेफाक न रखें | परन्तु मेरे अनुभव से यह जाना है की केवल फंडामेंटल या खबरें ही किसी शेअर की दिशा तय नहीं करती वरन उस शेअर में और भी कुछ बुनियादी चीजें है जिनकी वजह से किसी शेअर को एक दिशा मिल सकती है |

                 जैसे की मैंने अपनी किताब में गोल मटोल जवाब ना देने का आश्वासन दिया है | फिर भी आपके सवाल में तीन सवाल छिपे हुए है | एक तो है खबर और दूसरी है फंडामेंटल फैक्टर और तीसरी बात है दिशा ;

 

खबर : कंपनी का सालाना, तिमाही कमाई / नुकसान की खबर 

फंडामेंटल : कंपनी की आर्थिक स्थिति 

दिशा : उपरी या निचली (अप / डाउन)

 

१. खबर : आने से शेअर में उछाल और कई बार विक्षिप्तता आ जाती है और यह उछाल "न्यूज ट्रेड" कहलाती है | इसमें कोई दोराय नहीं है की खबर में शेअर को विचलित करने की ताकत है | परन्तु इस बात के कोई प्रमाण नहीं है की किसी खबर ने किसी शेअर की दिशा बदल दी हो |

 

२. फंडामेंटल :  यह बेहद बुनियादी बात है की कोई भी शेअर केवल अपने फंडामेंटल के आधार पर ही ट्रेड करता है | और फंडामेंटल में आया हुवा बदलाव ही शेअर की दिशा में बदलाव का कारन बनता है | जहाँ तक की केवल फंडामेंटल के आधार पर ट्रेंड रिवर्सल की बात है तो यह अर्धसत्य है |

 

फंडामेंटल के साथ साथ मोमेंटम , होल्डिंग और कुछ महत्वपूर्ण बातें है जो शेअर को दिशा परिवर्तन में मदद करती है |

 

 

दिशा : एक बुनियादी बात जानना बहोत जरुरी है की शेअर में "विचलित" होना, रित्रेस होना और प्रमुख दिशा में होना या दिशा बदलना | 

 

फंडामेंटल में बदलाव कुछ महत्वपूर्ण हालात साथ दें तो दिशा परिवर्तन हो सकता है | 

Comments

Popular posts from this blog

क्या है ट्रेडनीती ?

[Weekly View] Nifty 10th June 2018 - Tradeniti