ट्रेडिंग टैक्टिक्स और रणनीति

Trading Tactics, Tricks and Secret - Tradeniti.in

                                            ट्रेडिंग करना यानी के केवल खरीद और बिकवाली ही नहीं होती | ट्रेडिंग यानि की दुनिया के स्मार्ट लोगों से प्रतिस्पर्धा करना और जितना | ट्रेडिंग का वैश्विक हेतु केवल एक ही है "मुनाफा लेना"| और जहाँ हर कोई यही सोचता है तो जीतेगा कौन ? क्या केवल चालक दिमाग होना ही काफी है ? या फिर फंडामेंटल के अनुसार ही मार्केट जाएगा ऐसा मान लिया जाये ? मार्केट में जीतता कौन है ?

               जवाब है "जिनकी संख्या जादा है वही जीतेंगे"| आप भले ही फंडामेंटल के विद्वान हो और जानते हो की मार्केट को बढ़ना चाहिए फिर भी जब तक जादा बायर्स नहीं होंगे तब तक मार्केट गिरता ही जायेगा | इसे मार्केट सेंटिमेंट कहा जा सकता है "मार्केट की बौद्धिक ताकत"| ट्रेडिंग दो समूहों के बिच होने वाली खिंच तान है जिसमें वही समूह जीतेगा जिसमें सदस्य जादा है | यहाँ केवल समूह की सदस्य संख्या ही मायने रखती है .... यह केवल "Mass and muscle" युद्ध है | जिसके पास जादा सदस्य और जादा पैसा होगा उस समूह को जितने से कोई ताकत नहीं रोक सकती | 

              यह शेअर मार्केट का केवल एक रहस्य है | इस रहस्य का इस्तेमाल करने की टैक्टिक यह है की आप तब तक इंतजार करें जब तक की समूह के जितने के आसार न दिखें | और जब आपको पता चले की समूह विशेष की ताकत जादा है तो उनके साथ शामिल हो जाये | और उनकी ताकत और बढ़ाएं | यह जितने का आसान और सरल मन्त्र है |

 

                 आप सोच रहें होंगे की यह समूह क्या है और ताकत क्या | समूह यानि की तेजी की अपेक्षा करने मेल और मंदी की अपेक्षा करने वाले यानि की "Bull" और "Bear" | जिसकी तादाद जादा हो उसके साथ हो लेने में ही फायदा है | तो फिर अगले कुछ सवाल की कैसे जाने की किसकी ताकत बढ़ रही है ? कैसे पता चले की कौन जीतेगा ? और कैसे पता चले की कब किसके साथ होना है ?    बस आसान है पढ़िए ट्रेडनीती का "टेक्निक और टैक्टिक्स अध्याय" और जाने कैसे आसानी से पहचाने सुनहरे अवसर को ......... धन्यवाद !

Comments

Popular posts from this blog

क्या है ट्रेडनीती ?

[Weekly View] Nifty 10th June 2018 - Tradeniti