ट्रेडनीती क्यूँ अपने आपको सबसे बेहतरीन किताब मानती है ?

Tradeniti Cover Page


     मार्केट में कई किताबें उपलब्ध है जो शेअर मार्केट सम्बन्धी जानकारी मुहैया कराती है | फिर ट्रेडनीती क्यों अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनी जा रही है ? आज मार्केट में शेअर मार्केट , कमोडिटी, करंसी, टेक्नीकल अनालिसिस, फंडामेंटल अनालिसिस और महान निवेशक इन विषयों पर लगभग २३५ किताबें उपलब्ध हैं | इन किताबों में बारीकी से उस विषय को समझाने का प्रयास किया गया है जिसके बारे में वे लिखी गईं है | तो क्यूँ न उन किताबों को पढ़ा जाए बजाय ट्रेडनीती के !


           मैं आपको मदद करता हूँ की किताबों को किस तरह सही तौर पर समझा जाए | कुछ मापदंड पूर्वनियोजित होते है जिन्हें उस किताब को पूरा करना होता है जैसे की :



हिंदी किताब के मापदंड



१. अगर अंग्रेजी शब्द आये तो उसकी स्पेलिंग (शब्दरचना) "उच्चार"  और अर्थ समाहित होना चाहिए |

२. विषय शुरुवात में संक्षिप्त रूप में उदाहरण सहित बताया जाए |

३. विषय की सम्पूर्ण जानकारी "नियोजित" अध्याय में ही होनी चाहिए |

४. सरल भाषा और लेख में गती होनी चाहिए |

५. विषय सम्बन्धी सभी प्रश्नों के उत्तर दिए जाए |

६. विषय को सम्पूर्णत: प्रकाशित करना चाहिए कोई भी छुपे रहस्य न रखें |

७. हर विषय में चित्रउदाहरण हों |

८. पाठकों के लिए प्रश्न पूछने का मंच मुहैया कराया जाए |


           एक पाठक होने के नाते मुझे पूरा यकीन है की आज तक कोई भी हिंदी किताब इस मापदंड पर सही नहीं उतरती | जो किताब शेअरमार्केट की जानकारी दे रही है उसे कमोडिटी का पता नहीं, जो मार्केट सिखा रही है उसे फंडामेंटल का पता नहीं, जो विश्लेषण प्रणाली सिखा रही है उसे ट्रेडिंग योजना का पता नहीं और अंत में इन सभी खामियों को नजरंदाज कर देने के उपरांत "लाइव मार्केट" में कम जोखिम के साथ सही मुनाफा कमाने के लिए क्या किया जाना चाहिए इसका जवाब किसी के पास नहीं | मैं ये सब इसलिए कह पा रहा हूँ की मैं "ट्रेडनीती : कैसे बने सफल प्रोफेशनल ट्रेडर" लिखने से पूर्व एक जिद्दी पाठक रह चूका हूँ | एक पाठक के तौर पर मैंने कुछ खामियाँ इन किताबों में पाई जो माफ करने लायक नहीं थीं |


किताबों में रही खामियाँ जो आपको भ्रमित कर देंगी |



१. सरल भाषा का उपयोग न होना |

२. अंग्रेजी शब्दों का अर्थ और सन्दर्भ न होना |

३. महत्वपूर्ण विषय की संक्षिप्त जानकारी देना |

४. वाक्य और विषय का तारतम्य न होना |

५. किताब पढकर उठे प्रश्न सदैव अनुत्तरित रहना |

६. वास्तविक मार्केट में उस जानकारी से मुनाफा कमाना न आना |

७. मोटी रकम चुकाने के बावजूद साधारण जानकारी हासिल होना |


              ट्रेडनीती इन सभी बातों को गंभीरता से निपटती है | अगर ट्रेडनीती शेअर मार्केट में सफल होने की बात करती है तो वह सब जानकारी मुहैया भी कराती है जिससे एक आम इंसान जागरूक होगा और एक सटीक योजना के तहत ट्रेड करेगा जो बहोत ही आसान है | क्या आप जानते है की ट्रेडिंग करने के लिए केवल सामान्य जानकारी और विश्लेषण प्रकार ही काफी नहीं होते ! आपको पूंजी नियोजन और मनोविज्ञान न सिर्फ सीखना होगा बल्कि उसे मार्केट / डेमो मार्केट में आजमाना भी होगा | आपको अपने विश्लेषण चातुर्य को निखारना होगा अपने निर्णय खुद लेने सिखने होंगे, अनुशासित होना होगा, सही तरीका सीखना होगा की कब ट्रेड किया जाए और कब मार्केट से बाहर रहा जाए और ये सारी बिना किस रूकावट और अड़चन के ट्रेडनीती आपको मुहैया कराएगी | आप प्रश्न पूछ सकते है , अंग्रेजी शब्दों के स्पेलिंग, उच्चार अर्थ और वे शब्द किस सन्दर्भ में कहे जाते है यह जान सकते है |


       मार्केट में उपलब्ध १० किताबों को पढ़ने के उपरांत भी आप कुछ अतिमहत्वपूर्ण जानकारी से महरूम रह सकते है | मोटी रकम चुकाने के बाद भी जानकारी से मिलने वाली संतुष्टि आपके आस पास तक नहीं आएगी पर अगर आप ट्रेडनीती पढते है तो हाँ यह किताब आपको कम से कम ट्रेडिंग से पैसा बनाना जरुर सिखा देगी |

Comments

Popular posts from this blog

क्या है ट्रेडनीती ?

[Weekly View] Nifty 10th June 2018 - Tradeniti